उत्तराखंड में 10 जुलाई से 14 जुलाई तक बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट….
देहरादून: उत्तराखंड में मंगलवार को बारिश से कुछ राहत के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है मौसम विज्ञान केंद्र ने पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार 10 जुलाई से राज्य के पहाड़ी जनपदों में अगले तीन-चार दिन हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में भी 11 जुलाई को मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 10 जुलाई से लेकर 14 जुलाई तक राज्य के अलग-अलग स्थानों में गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश तो कहीं-कहीं वर्षा के तीव्र दौर को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम पूर्वानुमान (10 जुलाई से 14 जुलाई)
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज उत्तराखंड राज्य के लिए आगामी 14 जुलाई तक लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 10 जुलाई को राज्य के
उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, पौड़ी नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत जिले में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है वही कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ वर्षा के तीव्र दौर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं 11 जुलाई को राज्य के सभी जनपदों में पहाड़ से लेकर मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। उत्तरकाशी , चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल , अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, बागेश्वर चंपावत हरिद्वार जनपदों में कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त की गई हैं, जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है।
14 जुलाई तक बिगड़ा रहेगा मौसम।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के अलग-अलग स्थानों में 10 से 14 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।


More Stories
माया देवी विश्वविद्यालय देहरादून के कुलगीत का भव्य लोकार्पण,सुरों में गूंजा विश्वविद्यालय का विजन और गौरव.!
देहरादून क़ी सेलकुई पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,पुलिस नशे के तालाब मे बड़ी मछलियों को नज़रअंदाज़ कर प्यादो को गिरफ्तार कर थपथपा रही अपनी पीठ, बड़ा सवाल आखिर कब होंगी बड़े तस्करो पर कार्यवाही !
एसएसपीउधमसिंह नगर के निर्देश पर काशीपुर पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों पर किया बड़ा प्रहार,पुलिस और एसओजी ने मिलकर जुए के अड्डे पर छापा मारकर 12 जुआरियो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से लाखो रूपये और ताश किये बरामद.!