
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के कुशल नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना मुनि की रेती पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक महत्वपूर्ण मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया है।
🔷 दिनांक 09 मार्च 2026 को वादी श्री प्रसन पंवार पुत्र देवेंद्र पंवार, निवासी ओम विहार, दौलतपुर, नासिर शाह, गुरुग्राम (हरियाणा) द्वारा थाना मुनि की रेती में तहरीर देकर बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके साथ मारपीट की गई तथा धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर गंभीर रूप से घायल करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
🔶 प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुनि की रेती में मु0अ0सं0 32/2026, धारा 115, 118(2), 351(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना उपनिरीक्षक प्रवीन रावत, चौकी प्रभारी तपोवन के सुपुर्द की गई।
🔷 घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा प्रकरण के शीघ्र एवं प्रभावी अनावरण के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मुनि की रेती के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
🔶 विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर अभियोग में धारा 109(1) बीएनएस की वृद्धि की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकी एवं मैनुअल सर्विलांस, मुखबिर तंत्र तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।
🔷 इसी क्रम में दिनांक 06 जुलाई 2026 को प्रातः मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने बहादराबाद, जनपद हरिद्वार से अभियुक्त मोहित पुत्र धर्मपाल, निवासी ग्राम सज्जनपुर पीली, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
🔶 पूछताछ एवं अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त :
मोहित पुत्र धर्मपाल
निवासी : ग्राम सज्जनपुर पीली, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार
उम्र : 32 वर्ष
बरामदगी :
• घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :
1. उपनिरीक्षक प्रवीन रावत
2. हेड कांस्टेबल भीम दत्त
3. कांस्टेबल पंकज तोमर

More Stories
कबाड़ बीनने की आड़ में बंद मकान से की लाखों की चोरी, 3 शातिर चोरों को माल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘‘लोक संवर्धन पर्व’’ का शुभारंभ, लोक संवर्धन पर्व के आयोजन में केंद्र के साथ साझेदारी करने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य
धामी का ‘त्वरित एक्शन’ मॉडल : सुबह सुनी फरियाद, शाम तक घर पहुंची सिलाई मशीन, मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और बंशीधर तिवारी की तत्परता से कुछ ही घंटों में जरूरतमंद महिला को मिली मदद