
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
जनपद को स्वच्छ, सुंदर और क्लीन जनपद बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा व्यापक सफाई अभियान अब धरातल पर अपना असर दिखाने लगा है। बीते एक माह दस दिन से लगातार संचालित इस अभियान के तहत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है, जिससे जनपद की स्वच्छता तस्वीर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।अभियान के अंतर्गत नगर निगम, जिला प्रशासन, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, सफाईकर्मी तथा स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से प्रमुख सड़कों, गलियों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों और घाटों पर नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जा रही है। नालियों की सफाई, कूड़े के ढेरों का निस्तारण, झाड़ियों की कटाई तथा सार्वजनिक स्थानों पर फैले प्लास्टिक कचरे को हटाने का कार्य भी युद्धस्तर पर किया गया।सफाई अभियान के परिणामस्वरूप कई वर्षों से उपेक्षित पड़े क्षेत्र अब साफ-सुथरे नजर आने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी अभियान की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय पहल बताया है। लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है और कई स्थानों पर आमजन स्वयं आगे आकर सफाई कार्य में सहयोग करते दिखाई दे रहे हैं।प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अभियान को निरंतर जारी रखते हुए हरिद्वार को स्वच्छता के क्षेत्र में एक आदर्श जनपद के रूप में विकसित करना लक्ष्य है। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें और अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें।लगातार चल रहे इस अभियान से न केवल जनपद की स्वच्छता में सुधार हुआ है, बल्कि हरिद्वार की धार्मिक व पर्यटन छवि भी और अधिक निखर कर सामने आ रही है।

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के जवानों को मिठाई खिलाकर मनाई होली
दून पुलिस परिवार के साथ एसएसपी दून ने मनाया खुशियों एवं रंगो का त्यौहार होली, सभी जवानों व पुलिस परिजनों को रंग लगाकर दी होली के पावन पर्व की शुभकामनांए, पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए एसएसपी दून का संदेश- आप सतर्क तो आम जन सुरक्षित
रंगो के त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाने हेतु दून पुलिस की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था,चप्पे पर मुस्तैद रही दून पुलिस