उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर , 15 और 16 मई को बंद रहेंगे हरिद्वार और ऋषिकेश में चारधाम यात्रा के पंजीकरण, चारधाम में टूट रहें रिकॉर्ड……
देहरादून: चारधाम यात्रा में इस बार शुरूआत में ही दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों ने बनाया नया रिकॉर्ड। यात्रा शुरू होने के पांच दिनों में बीते वर्ष की तुलना में तीर्थयात्रियों की संख्या 1.15 लाख अधिक। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम व विकट भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद चारों धामों में दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की उमड़ रही भारी भीड़।
रोजाना हजारों की संख्या में तीर्थयात्री केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कर रहे दर्शन। पांच दिन के भीतर ही चारों धाम में 2.50 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री कर चुके हैं दर्शन।
बीते वर्ष 22 अप्रैल 2023 को चारधाम यात्रा हुई थी शुरू। जिसमें पांच दिन में 1.38 लाख यात्रियों ने किए थे दर्शन। जबकि पूरे यात्रा काल में दर्शन करने वाले यात्रियों का आंकड़ा था 56 लाख के करीब
चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर
15 और 16 मई को बंद रहेंगे हरिद्वार और ऋषिकेश में चारधाम यात्रा के पंजीकरण। चारों धामों बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भारी भीड़ के चलते शासनादेश जारी
हजारों यात्री पहले से ही हरिद्वार और ऋषिकेश में फंसे। स्थानीय प्रशासन श्रद्धालुओं से कुछ दिन रुक कर जाने की कर रहा अपील।


More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक