विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून एसएसपी अजय सिह ने गौंकशी और अवैध रूप से गौतस्करी करने वालो के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है जिसके चलते आज तड़के सुबह पटेलनगर क्षेत्र में हरभजवाला टीस्टेट के पास जंगल में ऑटो में सवार बदमाशों/गौतस्करों द्वारा चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस के रोके जाने पर न रुककर,पुलिस टीमों द्वारा पीछा करने पर पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया जिसके बाद ,पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा करने पर ,बदमाशों के बीच चली गोलीबारी मे 02 बदमाश घायल हो गये पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर व दूसरे बदमाश के हाथ मैं लगी है गोलीबारी रूकने के बाद मुठभेड़ में घायल बदमाशो को तत्काल उपचार हेतु इंद्रेश हॉस्पिटल लाया गया,प्राथमिक उपचार के बाद कोरोनेशन हॉस्पिटल मे रेफर कर दिया गया है एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश सहारनपुर के शातिर गौतस्कर हैं, बदमाशों द्वारा थाना बसंत बिहार/पटेलनगर में विगत 02 दिनों मे गोकशी की घटना को दिया था अंजाम,आज सुबह भी जंगल मैं गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक मे आए थे,बदमाशों को पुलिस ने चेकिंग में घेरकर मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
एम्स ऋषिकेश मे विश्व स्तनपान सप्ताह में ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का हुआ सम्मान, वार्षिक सप्ताहव्यापी समारोह में विशेषज्ञ वेबिनार, जनजागरूकता संवाद, नाटक, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन.!
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की बैठक हुई सम्पन्न,सभी स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा के बाद बनी सहमती !