आज दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा सभी फ्लाइट निरस्त चेक इन रोके गए, जौलीग्रांट एयरपोर्ट से आने जाने वाले भी जानकारी लेकर ही जाए……
दिल्ली: बारिश की वजह से आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिर गई, जिसकी वजह से छह लोग घायल हुए हैं। दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। एयरपोर्ट पर फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के टर्मिनट-1 पर बारिश की वजह से छत गिरने से वहां मौजूद कई कारें दब गईं। सूत्रों की माने तो 3 लोगो की मौत हो चुकी हैं वही हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची है। रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है और चेक-इन काउंटर बंद कर दिए गए हैं।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिरने से छह लोग घायल हो गए। मलबा कई कारों और टैक्सियों के ऊपर गिरा। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि छत की शीट के अलावा, सपोर्ट बीम भी ढह गई, जिससे टर्मिनल के पिक-अप और ड्रॉप क्षेत्र में खड़ी कारों को नुकसान पहुंचा। क्षतिग्रस्त वाहनों में कोई और न फंसा हो, ये सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अधिकारियों ने कहा कि छह में से एक को कार से बचाया गया, जिस पर लोहे की बीम गिरी थी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे डीएफएस को घटना के बारे में कॉल मिलने के बाद तीन दमकल गाड़ियों को हवाईअड्डे पर भेजा गया।

More Stories
चार जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,करीब 2.56 लाख बच्चों को मिलेगी पोलियो की खुराक,
उधमसिंह नगर क़ी काशीपुर पुलिस ने करीब 200 कैमरो को खंगालकर मंदिर मे चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकडे गये आरोपी के कब्ज़े से चोरी किया गया सामान किया बरामद,पुलिस आरोपी के दो साथियो क़ी तलाश मे जोड़ रही है कड़ी से कड़ी.!
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रपुर में मण्डी परिषद् के अधिकारियों के साथ क़ी बैठक,. कृषि क्षेत्र को मजबूती, किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, मंडी परिसरों में बनेंगे हाईटैक शौचालय व 366 नए संपर्क मार्ग बनाने पर क़ी चर्चा.!