पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत भिकोना को चमोली जिले में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्यमंत्री घोषणा के तहत पांच लाख का पुरूस्कार मिला है। जिसमें ग्राम पंचायत भिकोना में पंचायत भवन निर्माण, कूड़ा पृथकीकरण, हर घर कूडादान, प्राकृतिक धारों का सुधारीकरण, तीन हजार से अधिक पौध रोपण, हनुमान मंदिर से गांव के विभिन्न रास्तों पर सीसी मार्ग, सोख्ता गड्डा, जैविक और अजैविक के पृथक-पृथक करने के लिए पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति की गई।
ग्राम प्रधान धीरेंद्र राणा ने कहा यह पोखरी ब्लॉक के लिए खुशी का क्षण है। जो मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए चुना गया है और पांच लाख का पुरस्कार मिला है। इसमें खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, पंचायत विकास ग्राम अधिकारी सहित तमाम ग्रामीणों कार्य करने के प्रयासों से यह पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के तहत ऐसे कार्य होने चाहिए जिससे आने वाले समय में यह पुरस्कार अन्य ग्राम पंचायतों को भी मिले। तभी स्वच्छ गांव सुन्दर गांव बन सकेंगे।

More Stories
टिहरी की देवप्रयाग पुलिस ने हज़ारो किलोमीटर दूर जाकर दबोचा धोखाधड़ी करने वाले शातिर ठग को, लंबे समय से खेल रहा था पुलिस के साथ आँख मिचोली का खेल, श्वेता चौबे के धुरंधरो ने बेंगलेरु से ख़ोजकर भेज दिया जेल.!
दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैरागीवाला हत्या कांड में मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तो को हरियाणा से किया गिरफ्तार, अब तक कुल 9 अभियुक्तों को किया जा चुका है गिरफ्तार
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विकासनगर तथा कालसी पुलिस ने गुम हुए 2 लाख रू0 से अधिक कीमत के मोबाइल फोन को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द