September 4, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हरिद्वार की भगवानपुर पुलिस ने नाबालिक लड़की का यौन शोषण करने वाले आरोपी को मुज़फ्फरनगर से किया गिरफ्तार !

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार

दिनांक 10/04/25 को वादी निवासी थाना भगवानपुर द्वारा थाना भगवानपुर आकर तहरीर दी कि मेरी नाबालिग पुत्री को आरोपी जैद पुत्र नफीस निवासी ग्राम खामपुर तहसील व जिला मु०नगर उ०प्र०द्वारा प्यार के जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण करने के सम्बन्ध में दी जिसके आधार पर थाना भगवानपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश के क्रम में थाना भगवानपुर पुलिस की गठित टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त वांछित अपराधी गिरफ्तारी के भरसक प्रयास किये जा रहे थे।

 

दिनांक-01/06/25 को आरोपी जैद पुत्र नफीस अहमद निवासी ग्राम खामपुर थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को ग्राम खामपुर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया।

 

**नाम पता आरोपी*

1-जैद पुत्र नफीस अहमद निवासी ग्राम खामपुर थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश।

 

*पुलिस टीम*

1-म0उ0नि0 पूजा पाण्डेय

2- कांनि0 राहुल कुमार

3- कांनि0संजय सिंह

4- म0कांनि0 सोनम

You may have missed

Share