राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड की कोटद्वार इकाई में फायर वायर लीनियर थर्मल डिटेक्टर के स्वदेशीकरण के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बीईएल ने डीआरडीओ लैब के साथ मिलकर इंस्टेंट फायर डिटेक्शन व सप्रेशन सिस्टम में लगने वाले लीनियर थर्मल डिटेक्टर फायर वायर का स्वदेशीकरण किया है। कार्यक्रम में मैसर्स टेंपसेंस इंस्ट्रूमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर व बीईएल के मध्य इस टेक्नोलोजी का प्रयोग भारतीय सेनाओं को आपूर्ति किए जाने वाले फायर फाइटिंग इक्विपमेंटस में किए जाने को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। टेंपसेंस इंस्ट्रूमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को डीआरडीओ ने टेक्नोलोजी आब्जर्वेशन सर्टीफिकेट प्रदान किया है। एमओयू में बीईएल महाप्रबंधक विश्वेश्वर पुच्चा व मैसर्स टैपसेंस इंस्ट्रूमेंटस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विजय राठी ने हस्ताक्षर किए। दोनों कंपनियों के उच्च अधिकारियों ने एमओयू को आत्म निर्भर भारत तथा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर बताया है।

More Stories
तीनपानी बाईपास पुल सड़क दुर्घटना का एसएसपी नैनीताल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
देहरादून की रायपुर पुलिस ने शराब के ठेके पर हुई गोलीबारी के एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से देशी तमंचा और कारतूस किये बरामद,उत्तरप्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है पकड़ा गया आरोपी.!
समाधान दिवस में उमड़ा फरियादियों की दर्ज हुईं 176 शिकायतें,बुजुर्गों और महिलाओं के उत्पीड़न पर प्रशासन का दिखा कड़ा रुख,जमीनी जालसाजी और अवैध कब्जों पर पैमाइश और जांच के बाद जल्द गिरेगी गाज,आंगनबाड़ी से पुल निर्माण तक, जनहित के मामलों में प्रशासन ने की त्वरित पहल.!