देहरादून के एक युवक से इन्कम टैक्स विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 10.75 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।एसएचओ वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया, ठगी को लेकर पवन कुमार निवासी शास्त्री नगर, सीमाद्वार ने शिकायत की है। पवन का कहना है कि चार माह पहले उनकी मुलाकात टीकम सिंह राठौर निवासी जलागम निदेशालय, मलिक चौक से हुई थी।
राठौर ने पवन से कहा था कि वह आयकर विभाग में नौकरी करता है। विभाग में कुछ भर्तियां निकली हैं। इनमें से कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी उसने पवन को दिलाने की बात कही। इसके लिए उनसे 10.75 लाख रुपये मांगे गए। रुपये पवन ने टीकम सिंह को दे दिए। पवन ने बताया न तो नौकरी लगी और न ही उनके पैसे लौटाए गए। आरोपी टीकम सिंह पवन का फोन भी नहीं उठा रहा है। एसएचओ ने बताया, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश