उत्तराखंड में अगले तीन दिन संभलकर रहें…कई हिस्सों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट…….
देहरादून: अगले तीन दिन संभलकर रहें…कई हिस्सों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट। अगले तीन दिन अतिवृष्टि की संभावना बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन एवं चट्टान गिरने की आशंका है।
उत्तराखंड के कई हिस्सों में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुमाऊं में भारी से भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, कुमाऊं में अतितीव्र वर्षा की संभावना के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिले के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश का अनुमान है। इसे लेकर ऑरेंज और शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिन अतिवृष्टि की संभावना बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन एवं चट्टान गिरने की आशंका है।


More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक