
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजय दशमी का पर्व रजधानी देहरादून के रेस कोर्स मे स्थित बन्नू स्कूल में बन्नू बिरादरी द्वारा दशहरा पर्व का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका जिसमे रावण कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतलो को जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया इसका आयोजन हरिश वीरमानी ने किया कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डालनवाला के पार्षद निखिल कुमार, और प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री प्रियांश छाबड़ा, और उनके साथ में पूर्व पार्षद अनुप कपूर, पूर्व पार्षद प्रत्याशी वीरेंद्र बिष्ट, राकेश पंवार, दीपा चौहान, आशीष भूटानी, अकदस शम्सी, और नमन कुमार सहित कई वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम में रावण दहन का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इस अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार साझा किए और समाज के कल्याण के लिए एकजुटता की भावना पर बल दिया कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम आयोजक हरिश वीरमानी और उनकी टीम को सभी उपस्थित नेताओं और समुदाय के सदस्यों द्वारा बधाई दी गई।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं