ग्राफिक ऐरा मे पढने वाले छात्र को महंगे शौकों के दिखावे ने सलाखों के पीछे भेज दिया अभियुक्तो ने अपने ऊपर चढ़े उधार को चुकाने के लिए ज्वैलर्स की दुकान लूटने की योजना बनाई थी पकडे गये आरोपियो ने अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए कई लोगो से उधार लिया हुआ था प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11-10-2024 की रात्रि में कोतवाली पटेलनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गोरखपुर चौक के पास एक सुनार की दुकान पर दो लडकों द्वारा खुखरी के दम पर लूट का प्रयास किया है, उक्त सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी आईएसबीटी मय पुलिस फोर्स के घटना स्थल गोरखपुर चौक से आगे पहुंचे तथा स्थानीय लोगो की सहायता से घटना को अंजाम का प्रयास करने वाले दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम सिद्वार्थ मेहरा तथा सानिध्य गुरुंग उर्फ मन्नु गुरुंग बताया।
अभियुक्तों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर अभियुक्त सिद्धार्थ द्वारा बताया गया कि अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए उसके द्वारा कई लोगों से उधार लिया गया था जो उसके ऊपर लगातार उधार वापस करने का दबाव बना रहे थे तथा अपनी उधारी चुकाने के लिए उनके द्वारा लूट की योजना बनाई थी, घटना को अंजाम देने के लिए खुखरी की व्यवस्था उसके साथी सानिध्य ने की थी। योजना के मुताबिक वे दोनों गोरखपुर स्थित एक ज्वैलरी की शॉप में लूट के लिए गए थे, पर घटना को अंजाम देने से पूर्व ही पकड़े गये।
पकडे गये दोनो अभियुक्तों में से सिद्वार्थ मेहरा देहरादून की नामी यूनिवर्सिटी ग्राफिक ऐरा में बीसीए का छात्र है, जबकि दूसरा युवक पिज़्ज़ा शॉप मे काम करता है। दोनो अभियुक्तों के विरुद्व थाना पटेलनगर पर लूट का प्रयास व आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
1- सिद्वार्थ मेहरा पुत्र बलवन्त मेहरा निवासी सैक्टर 06 वैशाली गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश हाल पता- क्लेमनटाउन, जनपद देहरादून, उम्र 20 वर्ष ।
2- सानिध्य गुरुंग उर्फ मन्नू गुरुंग पुत्र ओम बहादुर गुरुंग निवासी जोशी मौहल्ला भगवानपुर, थाना सेलाकुई, जनपद देहरादून, उम्र-19 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरण :-*
1- घटना मे प्रयुक्त खुखरी
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 देवेश खुगशाल, चौकी प्रभारी आईएसबीटी
2- अ0उ0नि0 महेन्द्र सिह नेगी, कोतवाली पटेलनगर
3- अ0उ0नि0 हरकेश सिह, कोतवाली पटेलनगर
4- कानि0 दिपेन्द्र नौटियाल
5-कानि0 धीरेन्द्र पतियाल

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक