उत्तरकाशी के पुरोला में शांति व्यवस्था को कायम करने के लिए पुलिस अभी भी प्रयासरत है। इस संबध में पुरोला के नए थानाध्यक्ष ने उच्च अधिकारियबी के आदेश पर व्यापार मंडल की बैठक ली। बैठक में निर्णय लिया कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है, तब तक फेरीवालों का पुरोला में प्रवेश पूर्णत वर्जित रहेगा
पुरोला के नए थानाध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती ने पदभार ग्रहण करते ही नगर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए व्यापार मंडल और सभी समुदाय के लोगों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि नगर में पूर्व की भांति सौहार्द और शांति बना कर रखें। थानाध्यक्ष ने बताया कि नगर में अन्य प्रदेशों से आने वाले व्यक्ति का सत्यापन अनिवार्य किया गया है
बैठक में सैलून और ब्यूटी पार्लर में कोई भी पुरूष कर्मचारी किसी महिला के बाल नहीं काटेगा। वहां पर महिला कर्मचारी की नियुक्त करनी होगी। कहा कि फिलहाल नगर में फेरी वालों का प्रवेश पूर्ण वर्जित किया गया है। पुरोला नगर क्षेत्र में मामला शांत होने के बाद समुदाय विशेष के 22 लोगों की दुकानें खुल चुकी हैं। इन व्यापारियों में चार व्यापारी वह भी शामिल हैं, जो अपनी दुकानें छोड़ कर जा चुके थे।


More Stories
15 अगस्त को जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में दिलाई जाएगी ‘कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा’ डीएम ने दिए निर्देश,बाल लिंगानुपात में सुधार और बेटियों के प्रति सकारात्मक सामाजिक वातावरण बनाने की पहल.!
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !