
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
होली के त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार में ले जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक अवैध मादक पदार्थों के परिवहन एवं बिक्री की रोकथाम को लेकर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। गुरुवार को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि धनोरी से बहादराबाद की ओर कार में अवैध शराब आ रही है। सूचना मिलते ही एसआई पंकज कुमार और कास्टेबल मुकेश नेगी, का0 दिनेश कुमार, का0 प्रेम सिंह बेगमपुर के सामने वाहनों की चेंकिंग करने लगे। उसी दौरान धनोरी की ओर से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख कार चालक ने रुकने के बजाय कार को भागने का प्रयास किया। पुलिस ने कार का पीछाकर कुछ दूरी पर पकड़ लिया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से चार पेटी अवैध अंगेजी शराब ( 192 पव्वे )बरामद हुई। पुलिस ने कार सहित शराब को अपने कब्जे में लेकर चालक को थाना बहादराबाद ले आई। पूछताछ पर उसने अपना नाम लोकेश उर्फ छोटू निवासी ग्राम नल्हेडा थाना नकूड जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल निवासी डिफेस कालोनी कोतवाली रुडकी बताया। पुलिस ने कार को सीज कर आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में शराब की तस्करी करने वालो को किसी भी कीमत पर बक्शा नही जाएगा। उक्त अभियान जारी है।

More Stories
एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस लाइन चंबा में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, जवानों के साथ दौड़ मे भाग लेकर जवानो का किया उत्साह वर्धन_प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की सिखलाई एवं प्रशिक्षण का लिया जायजा, RTC मैस, पुलिस लाइन मैस, बैरेक, फार्मेसी, जिम आदि का किया निरीक्षण.!
सेवा क्रांति वेलफेयर के मोनू सिंह ने किया नेक काम, ना जात देखी ना देखा धर्म गंभीर रूप से बीमार के लिए किया रक्तदान !
देहरादून क़ी पटेलनगर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ क़ी कार्यवाही, बाजार चौकी ने एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों क़ी अवैध स्मैक क़ी बरामद.!