-मरम्मत कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए लिया गया निर्णय।
गोपेश्वर। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कर्णप्रयाग व गौचर के बीच चटवापीपल के पास एनएचआईडीसीएल द्वारा भारी मशीनरी से सड़क मरम्मत का कार्य किया जाएगा। मरम्मत कार्यो को शीघ्र पूरा करने हेतु चटवापीपल के पास गुरूवार की रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद की जाएगी। ताकि मरम्म्त कार्यो में काई व्यवधान न हो। शुक्रवार को सुबह 5 बजे हाईवे को सभी प्रकार के वाहनों हेतु खोल दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने बद्रीनाथ से वापस आ रहे वाहनों को जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली तथा हरिद्वार, ऋषिकेश से बद्रीनाथ आने वाले वाहनों को गौचर में सुरक्षित स्थानों पर रोकने के साथ तीर्थयात्रियों के ठहरने की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा