गोपेश्वर (चमोली)। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कर्णप्रयाग व गौचर के बीच चटवापीपल के पास एनएचआईडीसीएल द्वारा भारी मशीनरी से सड़क मरम्मत का कार्य किया जाएगा। मरम्मत कार्यो को शीघ्र पूरा करने हेतु चटवापीपल के पास शुक्रवार को भी रात्रि 10 बजे से सुबह पांच बजे तक सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद की जाएगी। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग कर्णप्रयाग-सरमोला-गौचर से छोटे वाहनों की आवाजाही की जा सकेगी। शनिवार को सुबह पांच बजे हाईवे को सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने बद्रीनाथ से वापस आ रहे वाहनों को जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली तथा हरिद्वार, ऋषिकेश से बद्रीनाथ आने वाले वाहनों को गौचर में सुरक्षित स्थानों पर रोकने के साथ तीर्थयात्रियों के ठहरने की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक