प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्री केदारनाथ धाम पहुचकर रुद्राभिषेक किया श्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद 6वीं बार बाबा केदार की शरण मे पहुंचे है केदारनाथ पहुचकर प्रधानमंत्री ने श्रद्धालुओ को बड़ी सौगात दी प्रधानमंत्री ने गौरीकुंड से श्री केदारनाथ के लिए रोपवे की आधारशिला रख उडनखटोले के काम की शुरुआत की रोपवे के बनने से बाबा केदार के दर्शन सुगमता से कर पायेंगे श्रद्धालु जिसके बाद नरेंद्र मोदी ने आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि स्थली पर पहुंचकर किए दर्शन जिसके बाद प्रधानमंत्री श्री केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में लगे श्रमजीवियों के साथ मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया। साथ ही मंदाकिनी आस्था पथ एवं सरस्वती आस्था पथ पर जाकर किया विकास कार्यों का निरीक्षण। इस दौरे मे साथ चल रहे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ विद्यमान रहे ।

More Stories
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी सख्त क़ानूनी कार्रवाई – बंसीधर तिवारी !
राजधानी मे दिखा श्रद्धा का गुब्बार,94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें,श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से गुंजा परिसर, श्री दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड का परंपरा के अनुसार विधि विधान से हुआ पूजन !
नशे की हालत में बाजार में उत्पात मचाना चार लोगो को पड़ा भारी, कोटद्वार पुलिस ने चारो को हवालत भेजकर उतारी शराब की खुमारी !