
कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कालागढ़ टाइगर रिजर्व फारेस्ट वन प्रभाग की पाखरो रेंज में वन विभाग की टीम ने तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से बंदूक सहित अन्य हथियार बरामद हुए हैं। वन विभाग की पाखरो रेंज में वन क्षेत्राधिकारी मथुरा प्रसाद मेवाड़ी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गश्त पर थी। गश्त के दौरान रेंज की कक्ष संख्या तीन में विभागीय टीम को एक जीप नजर आए।
जीप में सवार तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया
विभागीय टीम ने जीप को रोक तलाशी ली। तलाशी के दौरान जीप से एक बंदूक, कारतूस चाकू सहित अन्य सामान मिला। विभागीय टीम ने जीप में सवार तीन व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।सूचना मिलते ही प्रभागीय वन अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य मौके पर पहुंचे और शिकारियों से पूछताछ की।जिसके बाद तीनो अभियुक्तो पर वन्य जीव अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया
डीएफओ प्रशांत कुमार आर्य ने बताया कि पकड़े गए शिकारी जनपद बिजनौर व मेरठ के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपी मेरठ के अंतर्गत कशरेकाजिम-257 (कोटला) निवासी सैयद जफर याब अल जैदी, जनपद बिजनौर के अंतर्गत मोहल्ला नौमी (बढ़ापुर) निवासी फहीम व इंतजार शामिल है। बताया कि तीनों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही जीप सहित बरामद सामान को खींच कर दिया गया है। पूछताछ में शिकारियों ने क्षेत्र में बाघ का शिकार करने की योजना बनाने की बात कबूली है

More Stories
मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति, शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामना, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व-मुख्यमंत्री