
अक्षय ठाकुर (राष्ट्रीय दिया समाचार) मुज़फ्फरनगर
कश्मीर के पहलगाव मे निर्दोष हिन्दुओ के हत्या के बाद आज़मा की विवादित पोस्ट ने जख्म पर नमक लगाने का काम किया था जिसके बाद दिनांक 27.04.2025 को थानाक्षेत्र चरथावल में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया(इंस्टाग्राम) पर एक भड़काऊ/आपत्तिजनक पोस्ट की गयी थी। उच्चाधिकारीगण द्वारा उक्त विडीयो का संज्ञान लिया गया तथा उक्त युवक की गिरफ्तारी हेतु थाना चरथावल पर टीम गठित की गयी थी। थाना चरथावल पुलिस द्वारा प्रकरण के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार किया गया है। थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
*1.* आजम त्यागी पुत्र सलीम त्यागी निवासी ग्राम न्यामू थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*अपीलः-* जनता से अपील है कि आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखें, एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार सतर्क निगरानी की जा रही है अतः सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक पोस्ट शेयर न करें। जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

More Stories
ब्रह्मपुरी सूर्य मंदिर छठ पार्क में छठ महापर्व की तैयारियाँ अंतिम चरण में, हजारों श्रद्धालु करेंगे भगवान सूर्यदेव की आराधना
न्यायालय की लाइव स्ट्रीमिंग की रिकॉर्डिंग कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालो के विरुद्ध होगी विधिक कार्रवाई
सहस्त्रधारा रोड के पास स्थित स्पा सेन्टर में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश, अनैतिक देह व्यापार के धंधे को संचालित कर रही महिला को किया गिरफ्तार