
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
आज अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह द्वारा सतपुली क्षेत्र के नौगांव कमन्दा स्थित नशा मुक्ति केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान asp ने केन्द्र की सभी मूलभूत सुविधाओं, उपचार की प्रक्रिया तथा व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। इस केन्द्र में इस समय 14 पुरुष उपचाररत हैं। एएसपी महोदय ने सभी से व्यक्तिगत रूप से वार्तालाप कर उनके स्वास्थ्य, प्रगति एवं समस्याओं की जानकारी ली तथा उन्हें नशा छोड़कर एक नई और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसके पश्चात राजकीय इंटर कॉलेज, सतपुली में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता संवाद कार्यक्रम किया। इस दौरान उन्होंने छात्र छात्राओं को नशा एवं ड्रग्स के खतरनाक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया तथा उन्हें जीवन में सही दिशा चुनने, सकारात्मक सोच विकसित करने और कड़ी मेहनत के जरिए अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

More Stories
बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉक्टर आशीष चौहान ने दिखाया सख्त रुख, ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगाने के दिये निर्देश,’जिले के विकास में निवेश करें बैंक, केवल जमा जुटाना पर्याप्त नहीं- डीएम डॉ आशीष चौहान.!
राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस 2026; कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से न रहे वंचित, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाईः डॉ0 आशीष चौहान,पोलियो मुक्त भारत का संकल्प जिले में 1505 बूथों पर पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक.!
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग