राजेन्द्र शिवाली ( राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। नगर में पड़ रही भीषण गर्मी से आम-आदमी के साथ ही बेजुबान पशु भी बेहाल हैं। हालांकि आज हुई बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली है और तापमान में भी गिरावट आई है।पूर्व में यहां आम-आदमी को पानी पिलाने के लिए धर्म प्रेमी व्यापारी वर्ग द्वारा प्याऊ बनाई जाती थी, लेकिन अब यह परम्परा धूमिल हो गई है। जल संस्थान द्वारा बनाई गई अधिकांश पेयजल टंकियां बंद हो गई हैं। पशु-पक्षियों व बेजुबान जानवरों के पानी पीने के लिए कई चर बनी हुई थीं, जिनका अब नामों निशान मिट गया है। ऐसे में मोनू जैन द्वारा नजीबाबाद रोड पर कोड़िया के समीप अपने वर्धमान धर्म कांटा में बेजुबान जानवरों के लिए चारा पानी की व्यवस्था कर एक नेक काम किया है। क्षेत्र के लोगों द्वारा मोनू जैन के इस नेक काम की सराहना की जा रही है।

More Stories
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!
हरिद्वार की झबरेड़ा पुलिस ने 500 से भी ज्यादा कैमरे खंगाल कर पकडे दो शतिर वाहन चोर, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 19 मोटर साइकील की बरामद,पकडे गये आरोपी उत्तराखंड और उत्तप्रदेश मे देते थे चोरी की घटना को अंजाम.!