
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देवभूमि उत्तराखंड मे पहचान छुपा कर लव जिहाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है ताज़ा मामला राजधानी से सटे सहसपुर कोतवाली क्षेत्र का है जहां एक मुस्लिम युवक के हिंदू बनकर युवती का यौन उत्पीड़न करने और उसपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने विकासनगर की पहाड़ी गली निवासी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि सोमवार को एक युवती ने तहरीर दी थी। युवती ने आरोप लगाया कि दानिश ने खुद को हिंदू बताकर इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की।और शादी का झांसा देकर एक होम स्टैं मे लेजाकर उनसे शारीरिक संबंध बनाए जिसकी उसने चुपके से कुछ वीडियो बना ली युवती के अनुसार वीडियो के दमपर दानिश ने उसके साथ कई जगह लेजाकर दुष्कर्म किया और उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा। आरोपी ने युवती की तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। साथ ही, जान से मारने की धमकी भी देने का आरोप लगाया है फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेजकर अन्य महत्वपूर्ण सबूत तलाशने शुरू कर दिये है.

More Stories
रुद्रपुर बॉर्डर पर चोरो को पुलिस ने लुटा,आबकारी पुलिस वाले लाखो के कीमती गहने कर गये हड़प,कमबख्त कैमरो मे खोल दिया सारा राज,
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में