
दिनेश पाण्डे (राष्ट्रीय दिया समाचार)किच्छा
जहां पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैसेज फैल रहा है और भाजपा कार्यकर्ता भी उसे बढ़ा चढ़ाकर लोगों के बीच में लेकर जा रहे हैं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ । इसी मैसेज को लेकर किच्छा उत्तराखंड की रहने वाली अंजू राठौड़ उत्तराखंड की लड़कियों के बीच में एक जागरूकता फैलाने के लिए उत्तराखंड रन कर रही है वह प्रतिदिन 60 किलोमीटर दौड़ रही है और लगभग 2000 किलोमीटर दौड़ने का उनका लक्ष्य है, यहां पर यह भी बता दें अंजू की आय का कोई साधन नहीं है और वह अपने खर्च स्वयं ही उठाती हैं उनको कहीं से कोई सहयोग प्राप्त नहीं है । उनके पैर में बचपन से ही एक परेशानी होने के बावजूद भी वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश पूरे उत्तराखंड में देना चाहती हैं और वह इस दौड़ को एक रिकॉर्ड के रूप में बनाना चाहती है ताकि उत्तराखंड की बेटियों में जागरूकता ला सके और उन्हें यह बता सके कि पांव में तकलीफ होने के बाद भी उन जैसी लड़की इस तरह रिकॉर्ड बना सकती हैं तो बाकी महिलाएं क्यों नहीं । उनका संदेश अधिकतर उन गांव देहात में रहने वाली लड़कियों और महिलाओं के लिए है जो सिर्फ घर के कामकाज के कारण काफी काबिलियत होने के बावजूद भी आगे नहीं बढ़ पाती। आपको बता दें अंजू रात में किसी पेट्रोल पंप के पास में रुक जाती हैं जहां पर वह अपना टेंट लगाकर खाना बनाती हैं और खाने के बाद दूसरे दिन फिर से उत्तराखंड के लिए दौड़ती हैं ताकि संदेश साफ तौर पर सबको पहुंचा सकें। काफी कठिनाइयों के बावजूद भी वह इस दौड़ को पूरा कर माननीय प्रधानमंत्री जी का संदेश घर-घर पहुंचाना चाहती हैं और नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना चाहती हैं हालांकि यहां सबसे अफसोस की बात यह है कि उत्तराखंड की बेटी के सहयोग के लिए कोई नेता कोई सुधीजन सामने नहीं आ रहा है जबकि वह भाजपा और कांग्रेस के विधायकों से भी संपर्क कर चुकी है किंतु सभी ने उनकी अनदेखी की है लेकिन अंजू के मजबूत हौसले उसके साथ हैं ।

More Stories
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण, पर्यटको और स्थानीय लोगो की सुविधा के लिए सड़क पुनर्निर्माण में तेजी लाने के दिये निर्देश.!
यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्न पत्र को लीक करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त द्वारा परीक्षा से पूर्व ही व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से परीक्षा से जुडे प्रश्नपत्रों को किया था लीक
आधी रात को छात्रों के बीच पहुंचा PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा, पेपर माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार