देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के बमणबेरा गांव में संचालित हिम ज्योति गौ सदन में रखी गई गायों का मंगलवार को पशुपालन विभाग की ओर से स्वास्थ्य प्रशिक्षण कर टीकाकरण किया गया।
गौ सदन का निरीक्षण वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जीसी मै्न्दोलिया ने पशु स्वास्थ्य की जांच करते हुए पशुओं को पैष्टिक आहार चारा पत्ती काट कर खिलाने की सलाह दी गई। उन्होंने पशु देखभाल की जानकारी भी दी गई। वर्तमान में इस गौ सदन में 230 से अधिक गौवंशीय पशु आश्रय है। इस मौके पर हिम ज्योति गौ सदन के संस्थापक भानु कुनियाल ने कहा कि गाय का संरक्षण और पालन करना हम सब का कर्तव्य है। गायों को अवारा नहीं छोड़े। उन्होंने आह्वान किया कि कहीं भी गाय आवारा घुम रही है, उस गाय को गौ सदन में लाने का कष्ट करें। निरीक्षण के दौरान पशु धन प्रसार अधिकारी गंगा जुयाल, विनोद कुनियाल, संस्थापक भानु कुनियाल मौजूद थे।

More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक