गोपेश्वर (चमोली)। दो दिनों से जोशीमठ के पास बंद बदरीनाथ हाइवे खुल भी नहीं पाया था कि और अब बुधवार को पातालगंगा के पास भी पहाड़ी से भारी बोल्डर आने के कारण हाइवे बाधित तो गया है। पुलिस और प्रशासन की ओर से यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जा रहा है।
मंगलवार को जोशीमठ के डेढ किलोमीटर पीछ जोगीधार के समीप बदरीनाथ हाइवे पहाड़ी भारी बोल्डर आने के कारण बाधित हो गया था जिससे अभी तक खोला नहीं जा सका है। बदरीनाथ विधान सभा के उप चुनाव के लिए क्षेत्र में जा रही पोलिंग पार्टियों को भी यहां पर भारी मसकत के बाद पार करवाया गया था।
बुधवार को पातालगंगा के पास वाहनों की आवाजाही के लिए बनी सुरंग के उपर से पहाड़ी से भारी बोल्डर यहां आ गये जिससे सुरंग के निकासी का हिस्सा बोल्डरों के कारण बंद हो गया है, वहीं बोल्डरों के आने से सुरंग को भी काफी नुकसान होने की संभावना जतायी जा रही है। जिससे यहां पर हाइवे बाधित हो गया है। हालांकि इस समय यहां के कोई वाहन आदि नहीं गुजर रहा था जिससे किसी प्रकार की कोई बड़ी जनहानि होने से बच गई।
इधर, पुलिस और प्रशासन की ओर से हाइवे दो स्थानों पर बाधित होने की दशा में यात्रियों को कर्णप्रयाग, चमोली, नंदप्रयाग आदि सुरक्षित स्थानों पर रोका जा रहा है। हाइवे के सुचारू होने के बाद वाहनों की आवाजाही करवायी जायेगी।

More Stories
देहरादून की डालनवाला पुलिस ने पत्नी के कातिल को किया गिरफ्तार, आरोपी ने मामूमी से कहासूनी मे पाठल से काटकर कर दीं थी अपनी पत्नी की हत्या,
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द