आज थाना बसंत विहार क्षेत्र मे पुलिस को सूचना मिली कि वाडिया संस्थान के पास इनोवा कार द्वारा एक युवती को टक्कर मार दी है। उक्त सूचना पर थाना बसंत विहार से पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल युवती को 108 की मदद से कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवती की पहचान मंदिसा त्यागी पुत्री विकास त्यागी निवासी 9 शिव एंक्लेव के सामने वाडिया इंस्टीट्यूट जीएमएस रोड देहरादून के रूप में हुई। मृतक युवती एनमेरी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी जो सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी। मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना कारित करने वाले वाहन संख्या UK 07TB 0473 इनोवा कार को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है, जिसे मोहसिन पुत्र अनीश निवासी कैलाशपुर थाना गागारेड़ी जनपद सहारनपुर चल रहा था, घटना के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
भोले की बारात का हिस्सा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,टपकेश्वर महादेव भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कि कामना.!
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना