
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जनपद देहरादून में पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। पहले चरण में देहरादून के विकासखंड चकराता, कालसी और विकास नगर में 78.49 प्रतिशत मतदान हुआ। पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं को खासा उत्साह दिखा। सुबह से शाम तक बूथों पर लंबी कतार देखने को मिली। बुजुर्ग, दिव्यांग और महिला मतदाताओं के साथ ही पहली बार वोट देने पहुंचे युवा मतदाता भी अपना वोट डालने को उत्साहित नजर आए। विकासखंड चकराता में 20831 महिला, 25042 पुरुष ने मतदान किया। चकराता में कुल 76.60 प्रतिशत मतदान हुआ। वही विकासखंड कालसी में 21651 महिला, 24455 पुरुष ने मतदान किया और 74.68 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि विकासनगर में 52926 महिला, 53165 पुरुष एवं 02अन्य ने मतदान किया। विकासनगर में 81.16 प्रतिशत मतदान हुआ।
शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के बाद पोलिंग पार्टियों ने स्ट्रांग रूम में मत पेटियां और चुनाव सामग्री को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में सील किया किया गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी सहित कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा। सभी विकास खंडों की मतगणना 31 जुलाई को संपन्न की जाएगी।


More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” विजन को साकार करने में एसटीएफ का बड़ा प्रहार, फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बम की धमकी से दहली मसूरी, नगर पालिका परिसर को कराया गया खाली, बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां अलर्ट; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक