बागेश्वर। बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील के पिंगलो-भकुनाधार के पास एकअल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। से में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम बलबीर सिंह बिष्ट उर्फ जग्गू अपनी अल्टो कार यूके 11 टीए / 2202 से सवारी छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान अचानक कार गरोठ तहसील के अंतर्गत पिंगलो में अनियंत्रित होकर गोमती नदी किनारे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार चालक /वाहन मालिक बलवीर सिंह बिष्ट उर्फ जग्गू(34) पुत्र हरिमोहन बिष्ट, निवासी छत्यानी और कार में सवार एक अन्य व्यक्ति मंगलनाथ (37) पुत्र रामनाथ निवासी रौल्याना (भकुनधार) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू में जुट गए। साथ ही मामले की जानकारी प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे, तहसीलदार तितिक्षा जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अंधेरा घिरने से बचाव दल और ग्रामीणों को रेस्क्यू करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत देहरादून में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग,मुख्यमंत्री ने शिविर मे विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री
स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के अवसर पर हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्र मे निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का हुआ आयोजन, शिविर मे सैकड़ो लोगो का निशुल्क किया गया स्वास्थ्य परीक्षण, गंभीर रोगों के इलाज के लिए हायर सेंटर इलाज के लिए किया रेफर.!
सरेआम युवकों के साथ मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार