-ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में सील, थ्री लेयर सुरक्षा घेरे में रहेगा स्ट्रांग रूम
गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ विधान सभा सीट पर उप चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां सकुशल वापस पहुंच गई है। पोलिंग पार्टियों ने पीजी कॉलेज गोपेश्वर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतदान सामग्री जमा करा दी है। जोशीमठ में सड़क मार्ग अवरूद्व होने के कारण जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों पर दूरस्थ मतदेय स्थल जुम्मा, कोषा, द्रोणागिरी, अरूडी-पटूडी की पोलिंग पार्टियों को हेलीकाप्टर के माध्यम से जोशीमठ से गोपेश्वर पहुंचाया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली हिमांशु खुराना की देखरेख में पीजी कॉलेज गोपेश्वर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सभी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सील कर दिया गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए थी्र लेयर का सुरक्षा घेरा रहेगा। पहला सुरक्षा घेरा आईटीबीपी, दूसरा पीएसी और तीसरा सुरक्षा घेरा पुलिस का होगा। इसके अलावा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। सुरक्षा के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम से बिजली के सभी कनेक्शन भी काट दिए गए है। अब 13 जुलाई को मतगणना होगी। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक अनीता रामाचन्द्रन, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, रिटर्निंग अधिकारी आरके पांडेय सहित कांग्रेस के प्रतिनिधि सुरेश डिमरी एवं भाजपा के रवीन्द्र नेगी मौजूद थे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद