पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत विनगढ में गुरुवार को विनगढ निवासी पृथ्वी सिंह गायों के साथ जंगल गया था। जहां चट्टान पर पैर फिसलने दो सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। जिसकी सूचना ग्रामीणों को मिली तो ग्रामीणों ने तीन किलोमीटर डंडी के सहारे सड़क तक पहुंचाया।
पूर्व प्रधान हर्षवर्धन चौहान ने बताया सड़क न होने के कारण सड़क तक पहुंचने में दो घंटा लगा है। उन्होंने बताया पृथ्वी सिंह चट्टान से फिसलने से काफी चोट लगी है। घायल को स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग ले जाया गया जहां से देहरादून के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र उचित स्वास्थ्य और सड़क सुविधाओं के कारण लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। जबकि क्षेत्रीय जनता लंबे समय से सड़क और स्वास्थ्य सुविधा की मांग करते आ रहे है लेकिन न तो प्रशासन सुन रहा है और न सरकार। जिससे ग्रामीणों को भगवान भरोसे ही अपना जीवन यापन करने को मजबूर है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद