गोपेश्वर (चमोली)। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान कोठियालसैन में गुरूवार को पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें संस्थान के अजय कुमार प्रथम रहे। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में कार्यस्थल में मानसिक अवसाद से बचने के लिए मानसिक समस्याओं पर खुलकर बात करने पर जोर दिया गया, वहीं चमोली जिले में 92 आयुष्मान अरोग्य मंदिर में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जल सीनियर डिवीजन पुनीत कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कानूनी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। कॉलेज में मानसिक रोग विषय पर आधारित एक पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें अजय कुमार प्रथम, अस्मित राय द्वितीय, ओमप्रकाश तृतीय रहे पांच अन्य छात्रों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम डीन छात्र कल्याण अरुण सैनी, आकांक्षा चौधरी चारु भट्ट, राजवीर सिंह, चम्पा, ललित मोहन, रेखा नेगी आदि मौजूद थे।

More Stories
नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने चण्डीगढ से किया गिरफ्तार
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित, उपराष्ट्रपति ने स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का किया आह्वान
उत्तराखण्ड एसटीएफ व कनखल पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही, लूट मे फरार हिस्ट्रीशिटर दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार