
होली के पावन पर्व पर अग्रवाल समाज ने राजधानी मे होली-मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व सभी ने धर्मशाला में विराजमान महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर नमन किया और महाराजा अग्रसेन जी की जय कुलदेवी मां लक्ष्मी की जय अग्रोहा धाम की जय से जोरदार जयघोष किया
दीप प्रज्वलन
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ आज के मुख्य अतिथियों व संगठन के पदाधिकारियों सर्वश्री मुख्य अतिथि माननीय नरेश बंसल राज्यसभा सांसद उत्तराखंड,अतिविशिष्ट अतिथि राजीव गर्ग, सुनील अग्रवाल विशिष्ट अतिथि सतीश अग्रवाल स्वागत अध्यक्ष श्यामसुंदर गोयल और कार्यक्रम संयोजक आर सी गर्ग के साथ अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल , फतेहचंद गर्ग संजय कुमार गर्ग अनुराग अग्रवाल महिला अध्यक्षा रितु गोयल युवा के अध्यक्ष सतीश कंसल आदि ने दीप प्रज्वलन कर किया
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा
होली के मधुर भजनों पर श्रीमती बीना अग्रवाल, साधना शर्मा, अर्चना सिंघल सुनीता गुप्ता आदि ने अपने और अपने साथ आए छोटे बच्चों के साथ एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर दिया सभी होली के मधुर भजनों में खो गए
होली में उड़े रे गुलाल, जब भजन प्रस्तुत किए गए तो पंडाल में बैठे सभी अपने अपने स्थानों पर खड़े होकर नृत्य करने लगे अंत में सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई दी
केसर तिलक से किया स्वागत
कार्यक्रमों में प्रवेश करने वालों का मुख्य द्वार पर मातृशक्ति सर्वश्रीमती ऋतु गोयल, शालिनी अग्रवाल, अपर्णा गोयल के साथ महिला मंडल ने सुगंधित केसर का तिलक लगाकर जोरदार स्वागत किया
फूलों की होली
कार्यकर्म के अंत में फूलों की होली खेली गई जिसमें सभी मैं एक दूसरे पर फूलों की वर्षा कर होली का आनंद लिया
दिलो को दिलों से जोड़ने का पर्व है होली
माननीय नरेश बंसल ने कहा कि होली का पर्व को दिलों को दिलों से जोड़ने का पर्व है यह पर्व भाईचारा सिखाता है इस प्रकार के पर्व देश में एकता को बढ़ावा देने का रचनात्मक कार्य करते हैं
चटपटी चाट व सहभोज
सभी ने चटपटी चाट व सह भोज ग्रहण किया
इस अवसर पर सर्वश्री मुख्य अतिथि नरेश बंसल राज्यसभा सांसद अति विशिष्ट अतिथि राजीव गर्ग सुनील अग्रवाल विशिष्ट अतिथि सतीश अग्रवाल ,स्वागत अध्यक्ष श्यामसुंदर गोयलकार्यक्रम संयोजक आर सी गर्ग के साथ अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, महामंत्री फतेहचंद गर्ग संजय कुमार गर्ग अनुराग अग्रवाल, युवा अध्यक्ष सतीश कंसल अमित गोयल कपिल गुप्ता आशीष बंसल शशिकांत सिंघल सचिन गुप्ता पूर्व पार्षद दीप शरण अग्रवाल हर्ष कुमार अग्रवाल, नवीन गुप्ता आरसी गर्ग एडवोकेट विजय गुप्ता एडवोकेट राजीव गर्ग दीपक शरण अग्रवाल अजय गोयल विकी गोयल डॉ आर डी अग्रवाल सुरेश बाबा, गोपाल सिंघल, एडवोकेट राजकुमार गुप्ता,रीना सिंघल, ममता अग्रवाल मोनिका गुप्ता अनामिका जिंदल रानी अग्रवाल निर्मल गोयल साधना शर्मा बीना अग्रवाल अर्चना सिंघल संध्या जोशी सरिता पयाल आदि रहे।


More Stories
नशामुक्त देवभूमि अभियान मे उधमसिंह नगर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, SOG और रुद्रपुर पुलिस टीम के साझा प्रयास से करीब तीन करोड़ रुपयों का गांजा किया बरामद,नशा तस्कर की होशियारी भी आरोपियों के नहीं आई काम, पकडे गये तीनो आरोपी शातिरना तरीके से कर रहे थे अवैध गँजे की तस्करी,सुतली के गठटरो के बीच मे छुपा कर ले जा रहे थे नशे का सामान !
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा, गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ