September 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

राजधानी मे फिर ख़ूनी चापड़ की गुंजी जुँग, पार्सल के विवाद मे डिलेवरी बॉय को चापड़ मार कर किया घायल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल !

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार )देहरादून

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के स्मिथनगर में डिलिवरी बॉय पर एक व्यक्ति ने चापड़ से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी सुमित लोधी को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया है

पुलिस के अनुसार, 25 मई 2026 को कोतवाली प्रेमनगर में वादी नवीन कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि वह न्यू स्मिथ नगर क्षेत्र में पार्सल डिलीवरी करने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद सुमित लोधी नामक व्यक्ति से पार्सल को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि जब नवीन कुमार ने गलत तरीके से पार्सल देने से इनकार किया तो आरोपी सुमित लोधी ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी सुमित लोधी को मोहनपुर चाय बागान क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल के पास बद्रीपुर क्षेत्र से हमले में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में अन्य तथ्यों की भी जांच जारी है।

You may have missed

Share