
देहरादून. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 सितंबर 2025 को जनपद देहरादून में कई स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज़ हवाओं का खतरा बना हुआ है। चेतावनी को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने आपदा न्यूनीकरण को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी सरकारी, गैर-सरकारी व निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में 18 सितंबर 2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान समय में जिले के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए बड़ा निर्णय लिया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश दिया गया है कि सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन ने साफ किया है कि यह आदेश केवल छात्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यालयों के अध्यापकों, कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर भी समान रूप से लागू होगा।
प्रशासन ने आम जनता और विद्यार्थियों के अभिभावकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें और अनावश्यक यात्रा से बचें। विशेषकर पहाड़ी और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भूस्खलन और तेज़ जलधाराओं से दूर रहने की सलाह दी गई है।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति