उत्तराखंड में आज गर्म लू के थपेड़ो के बाद देहरादून में बारिश से थोड़ी राहत…..
देहरादून: गर्म लू के इरादों पर मौसम ने फेरा पानी… तेज हवाओं के साथ बारिश ने दी दस्तकगर्म लू के इरादों पर मौसम ने पानी फेर दिया। तेज हवाओं के साथ बारिश ने दस्तक दी और लोगों ने राहत की सांस ली।
राजधानी देहरादून सहित मसूरी में झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम विज्ञान केंद्र उत्तराखंड ने राज्य में आज 19 जून को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व चंपावत समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। जो कि सटीक साबित हुआ।
मई-जून के लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में आज तेज बारिश के आसार बताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेश भर में बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। केंद्र की ओर से देहरादून समेत, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले में तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार बताए गए थे। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। इन जिलों में 80 किलोमीटर की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज गर्जन के साथ बारिश होने के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। ऐसा ही हाल टिहरी और अल्मोड़ा जिले में रहेगा।
तापमान को भी कम करेगी
प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के लिए प्री-मानसून की बारिश का होना बहुत जरूरी है, लेकिन इस सीजन में एक दो दिन को छोड़ बारिश न होने से रिकॉर्डतोड़ गर्मी दर्ज की गई। लेकिन आज होने वाली बारिश गर्मी से राहत दिलाने के साथ तापमान को भी कम करने का काम करेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून की बारिश में देरी होने से इस बार गर्म हवाओं ने ज्यादा दिन तक झुलसाया।


More Stories
चार जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,करीब 2.56 लाख बच्चों को मिलेगी पोलियो की खुराक,
उधमसिंह नगर क़ी काशीपुर पुलिस ने करीब 200 कैमरो को खंगालकर मंदिर मे चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकडे गये आरोपी के कब्ज़े से चोरी किया गया सामान किया बरामद,पुलिस आरोपी के दो साथियो क़ी तलाश मे जोड़ रही है कड़ी से कड़ी.!
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रपुर में मण्डी परिषद् के अधिकारियों के साथ क़ी बैठक,. कृषि क्षेत्र को मजबूती, किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, मंडी परिसरों में बनेंगे हाईटैक शौचालय व 366 नए संपर्क मार्ग बनाने पर क़ी चर्चा.!