उत्तराखंड में चुनाव ख़त्म, अधिकारियों और कर्मचारियों के भी बंपर होंगे तबादले…..
देहरादून: आचार संहिता के चलते विभागों में अभी तक तबादले नहीं हो पाए थे, जबकि 10 जून तक तबादलों की अंतिम समय सीमा है। चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने की वजह कई विभाग तबादलों की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए है। इस वजह से कई विभागों ने राज्य सरकार से तबादलों की तय सीमा को बढ़ाने की गुजारिश की है।
आचार संहिता हटने के बाद जिलों से लेकर सचिवालय तक कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों को बदला जा सकता है। वर्तमान में कई जिलाधिकारी डेढ़ से दो साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। इधर, जल्द ही प्रदेश में निकाय चुनाव के कारण फिर अचार संहिता लागू हो सकती है, इस कारण भी सचिवालय से लेकर जिलों में तक व्यापक तबादले होने की संभावना है।


More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के जवानों को मिठाई खिलाकर मनाई होली
दून पुलिस परिवार के साथ एसएसपी दून ने मनाया खुशियों एवं रंगो का त्यौहार होली, सभी जवानों व पुलिस परिजनों को रंग लगाकर दी होली के पावन पर्व की शुभकामनांए, पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए एसएसपी दून का संदेश- आप सतर्क तो आम जन सुरक्षित
रंगो के त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाने हेतु दून पुलिस की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था,चप्पे पर मुस्तैद रही दून पुलिस