March 31, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

सेना से रिटायर ब्रिगेडियर की जान जाने के बाद दून पुलिस हुई चुस्त, निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार और रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून ने लिया कड़ा एक्शन, देर रात तक शराब पिलाने वाले 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने मुक़दमा किया दर्ज किया !

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

सेना से रिटायर ब्रिगेडियर की जान जाने के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देश पर निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए 02 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ कर लिया है दोनों बार संचालक अपने अपने प्रतिष्ठानों में निर्धारित समयावधि के बाद भी लोगों को शराब परोस रहे थे वहीं पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 लोगों को भी गिरफ्तार किया है साथ ही 03 संदिग्ध व्यक्तियों को 172 बीएनएसएस में हिरासत में लेकर थाने चले गये प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक, एसपी ऋषिकेश तथा एसपी विकासनगर के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया आपको बता दे की कल देर रात्रि पुलिस अधीक्षक नगर/ऋषिकेश/विकासनगर/यातायात के नेतृत्व में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के साथ पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा राजपुर क्षेत्र में सभी बार/रेस्टोरेन्ट्स तथा भीड-भाड वाले स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सभी पब/बार/रेस्टोरेन्ट संचालकों को निर्धारित समयावधि के बाद अपने प्रतिष्ठानो को न खोलने तथा नियमों का उल्लंघन करने पर उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही की चेतावनी दी गई। इस दौरान निर्धारित समयावधि के बाद अपने बार में लोगों को शराब पिलाने पर राजपुर क्षेत्रान्तर्गत 02 बार संचालकों (पिरामिड बार, नुक्कड बार व रेस्टोरेंट) के विरूद्ध धारा 223/270 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही रात्रि में चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 वाहन चालकों को गिरफ्तार करते हुए सम्बन्धित वाहनो को सीज किया गया तथा देर रात्रि तक बार/रेस्टोरेंट में शराब पीते मिले 03 व्यक्तियो को 172 बीएनएसएस में हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

 

You may have missed

Share