
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी किशनपुर के पास गुलदार ने मामा-भांजे को घायल कर दिया। हमले में कपिल कुमार (36) और उनके भांजे शुभम कुमार (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ने बचने के लिए शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गुलदार को किसी तरह भगाया जा सका। स्थानीय निवासियों के अनुसार घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक दिन पहले गुलदार ने एक दुकानदार पर हमला किया था। इससे क्षेत्र में भय का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कपिल कुमार निवासी रोहालकी किशनपुर ने बताया कि वह रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे बहादराबाद से बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, अचानक खेत से निकले गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। हमले से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए लेकिन गनीमत रही की बाइक गिरने की आवाज़ और उनकी चीख पुकार से डरकर गुलदर खेतो की और भाग गया !

More Stories
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में
मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित