राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
फिल्म अभिनेता व निर्देशक अनुपम खेर अपनी नई फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में लैंसडौन पहुंच गए हैं। उनकी टीम ने लैंसडौन में जीएमवीएन के टिप इन टॉप स्थित विरासत भवन में डेरा जमाया है। वे लैंसडौन में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग की तैयारियों को लेकर यहां आए हैं।
उनके साथ फिल्म यूनिट के सदस्य भी हैं। सूत्रों के अनुसार उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए लैंसडौन में चार होटल बुक कराए हैं। बुधवार देर शाम यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले देवी माता मंदिर में माथा टेका और क्षेत्र का भ्रमण किया।
बताया जा रहा है कि उनकी ओर से फिल्म की शूटिंग के लिए नगर व निकटवर्ती क्षेत्रों में आगामी 10 फरवरी से 30 अप्रैल तक के लिए होटलों की बुकिंग कराई गई है। शूटिंग की तिथि नजदीक होने के कारण वह यूनिट के करीब 20 सदस्यों के साथ लोकेशन तय करने समेत कई तैयारियों का यहां जायजा लेंगे।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं