राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
फिल्म अभिनेता व निर्देशक अनुपम खेर अपनी नई फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में लैंसडौन पहुंच गए हैं। उनकी टीम ने लैंसडौन में जीएमवीएन के टिप इन टॉप स्थित विरासत भवन में डेरा जमाया है। वे लैंसडौन में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग की तैयारियों को लेकर यहां आए हैं।
उनके साथ फिल्म यूनिट के सदस्य भी हैं। सूत्रों के अनुसार उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए लैंसडौन में चार होटल बुक कराए हैं। बुधवार देर शाम यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले देवी माता मंदिर में माथा टेका और क्षेत्र का भ्रमण किया।
बताया जा रहा है कि उनकी ओर से फिल्म की शूटिंग के लिए नगर व निकटवर्ती क्षेत्रों में आगामी 10 फरवरी से 30 अप्रैल तक के लिए होटलों की बुकिंग कराई गई है। शूटिंग की तिथि नजदीक होने के कारण वह यूनिट के करीब 20 सदस्यों के साथ लोकेशन तय करने समेत कई तैयारियों का यहां जायजा लेंगे।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकासनगर में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के प्रतीक्षा कक्ष किया उद्घाटन, विकासनगर में शीघ्र बनाया जाएगा सैनिक विश्राम गृह -गणेश जोशी
मसूरी में जुटे 550 नेत्र विशेषज्ञ, आधुनिक सर्जरी पर होगा मंथन गणेश जोशी ने किया उत्तराखंड आईकॉन-2026 का शुभारंभ, बोले- अब देहरादून में भी उपलब्ध हैं आंखों के बेहतर इलाज की सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री