
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। मुरादाबाद थाना कटघर से उप निरीक्षक बृजेश कुमार ने थाना लैंसडाउन को सुचना दी कि थाना कटघर में पंजीकृत अपराधिक मुकदमे से संबंधित अभियुक्त जनपद प्रतापगढ़ निवासी अजय कुमार पुत्र भोलानाथ की हत्या संदिग्ध अभियुक्त मोहल्ला बस स्टैंड, ब्लाक कालोनी, कस्बा व थाना नहटौर, जिला बिजनौर निवासी अनमोल पुत्र अजय कुमार ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर कर शव को वहां लाकर ग्राम विलासु, थाना लैंसडाउन जनपद पौड़ी गढ़वाल की सीमा क्षेत्र में गहरी खाई में फेंक दिया है। सूचना पर लैंसडाउन पुलिस, एसडीआरएफ एवं उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गहरी खाई से शव को अथक प्रयासों के बाद गहरी खाई से निकाला गया। जंगल में कुछ समय पूर्व वनाग्नि की घटना के कारण शव जला हुआ मिला। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
16 मई से 17 मई तक Weekend पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु देहरादून पुलिस का विशेष ट्रैफिक प्लान लागू
एसएसपी देहरादून ने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ की समीक्षा गोष्ठी, वर्तमान में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गयी कार्यवाहियों की सर्किलवार समीक्षा, वांछित/ईनामी/पेशेवर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के दिये निर्देश
पूर्व सैनिक के साथ मार-पीट करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार