March 5, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

आखिर जिंदगी की जंग मे हर गये केवल खुराना,

 

राजधानी देहरादून की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारु रूप से चलाने को लेकर कई अहम फैसले लेने वाले पूर्व एसएसपी केवल खुराना आखिरकार कल जिंदगी की जंग हार गए कैंसर के चलते केवल खुराना को काल ने अपने गाल में समा लिया लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे आईपीएस केवल खुराना कल ज़िंदगी की जंग हार गए। उन्होंने दिल्ली साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में आख़िरी सांस ली। खुराना वर्ष 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी थी। उनकी गिनती तेज तर्रार अफसरों में होती थी। वर्तमान में उनके पास आईजी ट्रेनिंग की जिम्मेदारी थी। उनके निधन से पुलिस महकमे शोक की लहर है।

देहरादून कैनाल रोड स्थित ऑफिसर कॉलोनी में उनके आवास पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आईपीएस केवल खुराना वर्ष 2013 में राजधानी देहरादून के पुलिस कप्तान भी रह चुके थे। उस वक्त उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था के लिए बड़े फैसले लिए थे। राष्ट्रीय दिया समाचार परिवार भगवान से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख: को सहन करेने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हैं l

You may have missed

Share