उत्तराखंड में अलर्ट के बाद पहाड़ से मैदान तक जमकर हुई बारिश, प्रदेश की 82 सड़कें बंद……
देहरादून: अगले तीन दिन अतिवृष्टि की संभावना बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन एवं चट्टान गिरने की आशंका है। उत्तराखंड के कई हिस्सों में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद आज पहाड़ से मैदान तक जमकर बारिश हुई।
वहीं, बारिश के चलते बृहस्पतिवार को 82 और बुधवार को 63 मार्ग बंद हो गए थे। लोनिवि के अनुसार इसमें से 97 मार्गों को खोल दिया गया है, बाकी मार्ग को खोलने की कोशिश में टीमें जुटी हैं।
मार्ग बंद हैं उसमें दो राज्य मार्ग, चार मुख्य जिला मार्ग, पांच अन्य जिला मार्ग और शेष ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। लोनिवि मुख्य अभियंता ओम प्रकाश ने बताया कि मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी और कर्मियों को तैनात रखा गया है। इसके अलावा जो मार्ग बंद होने की दृष्टि से संवेदनशील हैं, वहां पर यात्रा के लिए अन्य वैकल्पिक मार्ग कौन से है उसकी जानकारी देने के लिए बोर्ड भी लगाए गए हैं।


More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह