
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
आज पुलिस कार्यालय देहरादून में वी0 मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एंव कानून व्यवस्था वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी क्रिसमिस/विन्टर कार्निवाल एंव नव वर्ष को लेकर पुलिस अधिकारियो के साथ बैठक ली गोष्ठी के दौरान एडीजी, लॉ एंड आर्डर द्वारा आगामी क्रिसमिस/विन्टर कार्निवाल एंव नव वर्ष में बाह्य प्रदेशो से मसूरी आने-जाने वाले पर्यटको की बेहतर सुविधा हेतु कानून व्यवस्था/यातायात व्यवस्था के सम्बंध में विचार विर्मश करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गयें। इस दौरान गोष्ठी में उपस्थित नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एंव कानून व्वस्था व राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र तथा अरूण मोहन जोशी, निदेशक यातायात द्वारा जनपद के कानून व्यवस्था एंव यातायात व्यवस्था के सम्बधं में आवश्यक सुझाव दिये गये। दून पुलिस द्वारा आगामी अवसरो के दृष्टिगत जनपद की कानून व्यवस्था एंव यातायात व्यवस्था के सम्बंध में पूर्ण तैयारियां की गई है, गोष्ठी में जनपद देहरादून के एसपी सिटी, एसपी देहात-1,एसपी देहात-2, ,एसपी ट्रैफिक सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी रहे उपस्थित रहे.


More Stories
देहरादून की राजपुर पुलिस ने एक महिला चोर सहित दो को किया गिरफ्तार,साड़ियों के शोरूम के ताले तोड़कर उड़ा दीं थी पांच महंगी साड़ी और दो लाख रूपये ,दिल्ली से घूमने आये बंटी और बबली की जोड़ी ने दिया था चोरी की घटना को अंजाम !
मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील, सुवाखोली और किंगरेट पिक्चर पैलेस मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर उत्तराखंड सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री