
देहरादून। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से वार्ता कर कहा है कि टिहरी जलाशय से प्रयागराज कुम्भ स्नान के लिए पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ एवं निर्मल जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से वार्ता कर उन्हें आश्वस्त किया है कि प्रयागराज कुम्भ के लिए टिहरी जलाशय से पर्याप्त मात्रा में जल की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में टिहरी जलाशय का जल स्तर 809 मीटर के लगभग है। जलाशय का जल स्तर 828 से 830 बढ़ाने के बाद 83 मीलियन क्यूबिक मीटर पानी की वृद्धि हुई है।
सिंचाई मंत्री श्री महाराज ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के पश्चात प्रयागराज कुम्भ स्नान के लिए वर्तमान में टिहरी जलाशय से 150 क्यूमेक्स स्वच्छ एवं निर्मल जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

More Stories
जनसंघर्ष मोर्चा ने बीआरपी/ सीआरपी का र्मिकों की बदहाली का उठाया मुद्दा,कर्मिको को दो माह से वेतन ना मिलने के बाद गुजर बसर कैसे होगा की कही बात !
युवती से छेड़छाड़ के बाद बागपत मे हुआ बबाल, गाली बारी पथराव और धरदार हथियारों का हुआ खुलकर स्तेमाल, पुलिस पार्टी पर की हुआ हमला, पुलिस ने करीब तीन दर्ज़ेन लोगो के खिलाफ मुक़दमा दर्ज़ कर नो लोगो को भेजा जेल.!
देहरादून की पुलिस लाइन मे राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी मे धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, लोक गायको ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से मोहा दर्शकों का मन, पुलिस महानिदेशक सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो ने दर्शकों और कलाकारों को सफल आयोजन की समाप्ति पर दिया धन्यवाद !