
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी ने आज रिजर्व पुलिस लाईन पौडी का आकस्मिक निरीक्षण किया। श्रीमती सलोनी द्वारा सर्वप्रथम पुलिस लाईन के क्वार्टर गार्द में सलामी ली गयी व सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात विभिन्न शाखाओं स्टोर, आरमरी, मैगजीन, वस्त्र भण्डार, जी0डी0 कार्यालय, गणना कार्यालय, मनोरंजन कक्ष, स्मार्ट कर्मचारी बैरक,परिवहन शाखा, फायर सर्विस की गाडियो, पुलिस लाईन में खडी क्रेन, भोजनालय, कैश कार्यालय, सी0पी0सी0 कैन्टीन, चक्की, जिम, पुलिस अस्पताल, सी.सी.टी.एन.एस. के प्रशिक्षण कक्ष का निरीक्षण किया गया। महोदया लाईन परिसर की बैरिकों की साफ-सफाई का जायजा लिया। महोदया द्वारा प्रतिसार निरीक्षक को लाईन परिसर में कर्मचारियों का अनुशासन, टर्नआउट उच्च कोटि का बनाए रखने, बैरिकों व आवासीय परिसर को साफ-सुथरा रखने, सरकारी सम्पत्ति की देखभाल व रखरखाव ठीक रखने व अभिलेखों को अध्यावधिक करने, गाड़ियों की समय-समय पर चैकिंग कर मरम्मत कार्य ठीक से करने हेतु निर्देशित किया गया।


More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त