मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट……
देहरादून: पूरे प्रदेशभर में भारी बारिश का दौर जारी है,पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन के साथ ही नदी नाले उफान पर है,ऐसे में मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिनों के लिए एक बार फिर से पूर्वानुमान जारी किया है।
जिसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश देखने को मिल सकती है,मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि दो से तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है खासकर उत्तरकाशी जिले सहित आसपास के इलाकों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं पौड़ी,टिहरी,नैनीताल,चंपावत बागेश्वर,जिले में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है,हालांकि यह सिलसिला दो से तीन दिनों तक जारी रहने का अनुमान है,ऐसे में भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने आम जनता को बेहद सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की है।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, समाज में भ्रम और विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रही कांग्रेस – गणेश जोशी
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा
विश्व फिज़ियोथेरेपी दिवस के अवसर पर डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा में विशेष अभियान का आयोजन, मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य, गतिशीलता एवं जीवन की गुणवत्ता को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य