गोपेश्वर (चमोली)। आम आदमी पार्टी की ओर से सोमवार को चमोली जिले की विभिन्न समस्याओं का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा तथा समस्याओं के समाधान की मांग रखी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री गणेश भट्ट, जिला संयोजक अनूप रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष भवान सिंह चौहान का कहना है कि चमोली जिले के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थानीय युवा बेरोजगारों को ढाबे लगाने से रोका जा रहा है जबकि बिरही में बीआरओ की ओर से एक होटल बनाकर प्रदेश से बाहर के लोगों को दिया गया है जबकि यह जमीन सरकारी है और इस पर किसी प्रकार की लीज भी स्वीकृत नहीं है ऐसे में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार करने से रोका जा रहा है और बाहर से लोगों को यहां पर रोजगार करने की अनुमति दी जा रही है। इसकी जांच की जानी चाहिए और स्थानीय युवा बेरोजगारों को रोजगार के रोक को हटाया जाना चाहिए।
उनका कहना था कि गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर मार्ग पर हर दिन हजारों की संख्या में लोग गोपीनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते है लेकिन पालिका की ओर से इस मार्ग एक भी महिला शौचालय का निर्माण नहीं करवाया गया है जिससे महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर क्षेत्र में आय दिन जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे राहगिरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लिहाजा जाम से निपटने के लिए उचित व्यवस्था के साथ पार्किंग की व्यवस्था की जाए। नगर क्षेत्र में पेयजल विभाग की ओर से रास्तों में पाईप लाइनों का जाल बिछाया गया है जिससे कई बार लोग चोटिल हो गये है। इस ओर ध्यान दिये जाने की मांग भी जिलाधिकारी से की गई है। साथ ही उन्होंने जोशीमठ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बाहरी लोगों की ओर से भूमि खरीदने की बात भी कही। जिसका संज्ञान लेने तथा इस जमीन खरीद के पीछे इन लोगों के उद्देश्य के बारें में जानकारी किये जाने की भी मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गणेश भट्ट, भवान सिंह चौहान, अनूप रावत, कुलदीप नेगी, चरण सिंह, पवन सिंह, दिलबर सिंह आदि शामिल थे।

More Stories
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!
स्कूली छात्राओं ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांधकर की दीर्द्यायु की कामना,एसएसपी दून ने बच्चों को उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए दिया अपना आशीर्वाद.!
मर्दाना कमजोरी का इलाज़ करने वाले डॉक्टर सम्राट को किया गिरफ्तार, इंसान के भेष मे शैतान ने नाबालिक दलित लड़की का अपहरण कर बलात्कार की घटना को दिया था अंजाम, अब बाबा की पुलिस पॉस्को और sc st एक्ट मे जेल भेजकर करेगी मर्दाना कमजोरी का इलाज करने वाले डॉक्टर का इलाज़,