
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
शिवालिक नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा के रोड शो में एक थार गाड़ी ने महिला को कुचला दिया। पीड़ित महिला सड़क किनारे तड़पती रही और रोड शो का काफिला आगे निकल गया। वहीं एक सभासद पद के निर्दलीय प्रत्याशी ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।
बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिवालिक नगर पालिका से भाजपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव शर्मा के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे थे। भाजपा कार्यकर्ताओ की गाड़ियों का काफिला टिहरी विस्थापित कॉलोनी पहुंचा तो सड़क किनारे खड़ी एक महिला के पैर को थार गाड़ी ने कुचल दिया।
रोड शो की धुन में मस्त थार चालक बीजेपी नेता ने महिला को न तो उठाना मुनासिब नहीं समझा और न ही अस्पताल पहुंचाया। बाद में एक निर्दलीय प्रत्याशी ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंची महिला ने घटना के बारे में आपबीती को बताया।

More Stories
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!
हरिद्वार की झबरेड़ा पुलिस ने 500 से भी ज्यादा कैमरे खंगाल कर पकडे दो शतिर वाहन चोर, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 19 मोटर साइकील की बरामद,पकडे गये आरोपी उत्तराखंड और उत्तप्रदेश मे देते थे चोरी की घटना को अंजाम.!